इटवा में सड़क हादसा: दुल्हन समेत 7 लोग घायल, टायर फटने से हुआ हादसा
हरी नंदन शुक्ला इटवा, सिद्धार्थनगर: जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दुल्हन समेत कुल 7 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक गाड़ी बढ़नी रोड पर स्थित भोपलापुर तकियवा के पास से गुजर रही थी।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम गजेहड़ा के लोग एक शादी समारोह के बाद लौट रहे थे। गाड़ी जैसे ही ढेबरुआ की तरफ बढ़ रही थी, उसी दौरान उसका अगला पहिया अचानक फट गया। टायर फटते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में दुल्हन समेत कुल 7 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इटवा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें थ्री व्हीलर से बांधकर कुत्ते को घसीटा, वीडियो वायरल












