आगरा मंडल में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संरक्षा सेमिनार का आयोजन

आगरा मंडल में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संरक्षा सेमिनार का आयोजन

संवाददाता जय भगवान मथुरा

आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार विशेष रूप से गर्मी के मौसम के दौरान ट्रेन संचालन को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं यात्री-केंद्रित बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
सेमिनार के दौरान गर्मी के मौसम में ट्रैक एवं संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियों और मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें हॉट वेदर पेट्रोलिंग, ट्रैकों के नियमित निरीक्षण, कार्य के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक सावधानियां एवं निषेध तथा टर्नआउट मानकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से जानकारी साझा की गई। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि गर्मी के मौसम में ट्रैक संरचना पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध निरीक्षण एवं सतर्कता अत्यंत आवश्यक है, जिससे संरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा संरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया। सेमिनार के माध्यम से कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में ट्रैक संरक्षा एवं सुरक्षित रेल संचालन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सेमिनार के दौरान सुरक्षित कार्य प्रणाली, आधुनिक तकनीकों के प्रभावी तथा उपयोग कार्य के दौरान सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों को सतर्कता, टीमवर्क एवं तकनीकी दक्षता को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि रेलवे परिचालन सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संचालित होता रहे। सेमिनार में मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर–I श्री विवेक बजाज, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर–II श्री विनीत सिंह, मंडल इंजीनियर मुख्यालय श्री अनादि मित्तल सहित अन्य अधिकारियों ने संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं मार्गदर्शन साझा किए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal