एटा गड़िया सुहागपुर में कथित ऑनर किलिंग से सनसनी

एटा गड़िया सुहागपुर में कथित ऑनर किलिंग से सनसनी

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

युवक-युवती की निर्मम हत्या

एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गड़िया सुहागपुर में कथित ऑनर किलिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार एक युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था, इसी दौरान परिजनों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमले में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें