लखीमपुर में दिल दहला देने वाली घटना: तेंदुए ने घर में घुसकर 7 साल की बच्ची को उठाया, 200 मीटर दूर मिली लाश

लखीमपुर में दिल दहला देने वाली घटना: तेंदुए ने घर में घुसकर 7 साल की बच्ची को उठाया, 200 मीटर दूर मिली लाश

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक और भयावह घटना सामने आई। निघासन वन रेंज के सिधौना गांव में एक तेंदुआ घर में घुस आया और 7 साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। उस समय बच्ची अपने घर में बैठकर खाना खा रही थी। घटना के वक्त परिजनों ने शोर मचाया और ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुए का पीछा किया, लेकिन तब तक तेंदुआ बच्ची को करीब 200 मीटर दूर खेत में ले जाकर छोड़ चुका था। जब तक लोग वहां पहुंचे, बच्ची की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में गुस्सा और बढ़ गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर रहे हैं। वन विभाग की ओर से तेंदुए की तलाश के लिए अभियान चलाने की बात कही जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें