श्री अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उर्वरक निगरानी समिति, धरती माता बचाओ अभियान समिति व विभिन्न फसलों के वित्तमान निर्धारण के संबंध में बैठक आहूत
समावादाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर


(मुख्य विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश)दिनांक 21.01.2026 गाजियाबाद।श्री अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति एवं धरती माता बचाओ अभियान समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस कमिश्नर कविनगर, जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजियाबाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी गाजियाबाद, अग्रणी बैंक प्रबन्धक केनरा बैंक, डी०जी०एम०, डी०सी०बी० बैंक, जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ०, कृषि वैज्ञानिक के०वी०के०, जिला गन्ना अधिकारी, प्रतिनिधि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, इफको / कृभकों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जनपदीय थोक उर्वरक विक्रेता सम्मिलित हुए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा ग्राम चौपाल, किसान दिवस, किसान गोष्ठी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से धरती माता बाचाओं अभियान के प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के उर्वरक विक्रेताओं को क्षेत्रवार एवं फसलवार उर्वरकों की आवश्यकता के अनुसार कृषकों को उनकी जोत के आधार पर पी०ओ०एस० मशीन के द्वारा उर्वरकों का वितरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थोक उर्वरक विक्रेताओं/पी०सी०एफ० को जनपद में क्षेत्रवार आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का वितरण खुदरा विक्रेताओं को करने हेतु आदेशित किया गया। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि किसी भी उर्वरक विक्रेता के द्वारा उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, ओवररेटिंग तथा अन्य उत्पादो की टैगिंग न की जाए। फसलों में आवश्यकता के अनुसार संस्तुत मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग करने हेतु कृषकों को जागरूक करने हेतु ग्राम चौपाल, किसान दिवस, किसान गोष्ठी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से धरती माता बचाओं अभियान के प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि धरती माता बचाओं अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर होने वाली किसान पाठशालों में भी धरती माता बचाओं अभियान का पाठयक्रम जोडकर किसानों को विस्तृत जानकारी दी जाए। तथा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यो से अपील की गयी कि धरती माता बचाओं अभियान को सफल बनाने हेतु कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के स्थान पर जैविक उर्वरकों / गोबर की खाद के प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए। ताकि रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों से होने वाली हानियों से भूमि, जल एवं वायु को बचाया जा सके।
(वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु फसलों के वित्तमान का निर्धारण)
मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न फसलों के वित्तमान निर्धारण के संबंध में आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिला स्तरीय तकनीकी समिति (D.L.T.C.) के सदस्य उपस्थित रहे। रागिति के सदस्यों द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किए जाने के उपरांत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु विभिन्न फसलों के वित्तमान का निर्धारण किया गया। बैठक में उप निदेशक (कृषि), डीडीएम (नाबार्ड), जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।












