सीतापुर की बेटी शिवानी मेहरोत्रा ने माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा, बढ़ाया देश का गौरव

सीतापुर की बेटी शिवानी मेहरोत्रा ने माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा, बढ़ाया देश का गौरव

 

संवाददाता निशांत त्रिपाठी सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर की बेटी शिवानी मेहरोत्रा जी ने रूस की 5,642 मीटर ऊंची माउंट एल्ब्रस की दुर्गम चोटी पर तिरंगा फहराकर देश, प्रदेश और सीतापुर का नाम रोशन किया है। उनके इस साहसिक और गौरवपूर्ण अभियान से जिलेवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

शिवानी मेहरोत्रा ने कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रास्तों को पार करते हुए माउंट एल्ब्रस की ऊंचाई तक पहुंचकर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और साहस के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है।

माउंट एल्ब्रस यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल है। यहां तक पहुंचना पर्वतारोहियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। ऐसे कठिन अभियान में सफलता हासिल कर शिवानी ने न केवल अपने परिवार और सीतापुर का, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।

शिवानी मेहरोत्रा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें