पुलिस लाइंस में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

पुलिस लाइंस में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइंस परिसर में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एटा श्री प्रेम रंजन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद पुलिस लाइंस स्थित मंदिर में विधि-विधान पूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और झांकियों के माध्यम से भगवान के बाल स्वरूप एवं लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना और भाईचारे का संदेश देना रहा। अंत में प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी गईं।

ये भी पढ़ें एटा: गाँव कीलरमऊ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें