रानी अवंती बाई लोधी की 194वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
संवाददाता अनिल कुशवाहा
(झांसी) तहसील टहरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम रौरा में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 194वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम वासियों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हरिओम राजपूत,गोलू माते, मोनू राजपूत, शशिकांत बॉस, आशीष राजपूत, नरेन्द्र राजपूत, अभय इदरीश, कवि परिहार, अनिल, दिलीप, रविंद्र, चंद्रपाल, विपिन ,आदि लोग मौजूद रहे
इसे भी पढ़ें ???????????? पुलिस लाइंस में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया












