एसीपी सिद्धार्थ गौतम एवं थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व मैनुअल इन्पुट की मदद से हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण
संवाददाता पवन सूर्यवंशी: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व मैनुअल इन्पुट की मदद से हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बैटरी ऑटो व आला कत्ल एक सिलेण्डर बरामद ।
दिनांक 16.01.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पर वादी नितिन पुत्र स्व० श्रीराम निवासी ग्राम मिल्क विकास नगर, लोनी जनपद गाजियाबाद द्वारा तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के भाई नवीन की हत्या कर शव को ऑटो में जला देना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल धारा 103 (1)/238 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटना के
अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों व मैनुअल इनपुट के आधार पर घटना के अनावरण हेतु लगातार प्रयास किये गये।
तत्पश्चात आज दिनांक 17/01/2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व मैनुअल इन्पुट की मदद से हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त
1. पवन पुत्र किरण पाल हाल निवासी निशांत कालोनी कांरवा मैरिज होम के पीछे थाना लोनी जनपद गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम गोठरा थाना खेखडा जनपद बागपत उम्र करीब 25 वर्ष
2. सागर उर्फ पण्डित पुत्र सुशील हाल निवासी रंजीत गेट वाली गली निशांत कालोनी
थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद मूल निवासी बामनौली थाना दोघट जनपद बागपत उम्र करीब 24 वर्ष को पंचलोक गेट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बैटरी ऑटो व आला कत्ल 01 गैस सलैण्डर बरामद हुआ। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण ने बताया कि मृतक नवीन निवासी मिलक विकास नगर थाना अंकुर विहार जनपद गाजियाबाद हमारा दोस्त था। नवीन हम दोनों को तथा अपने एक अन्य दोस्त नसीम पुत्र इकबाल निवासी पंचलोक थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को लेकर दिल्ली में किसी तांत्रिक के पास आया था। नवीन व तांत्रिक आपस में बात करने लगे कि यदि किसी अपने जानने वाले नजदीकी व्यक्ति की बलि दी जाए तो वह मालामाल व ईश्वर के साक्षात्कार हो सकते है तब नवीन ने तांत्रिक से पूछा कि क्या वह अपने किसी दोस्त की बलि दे सकता है तो तांत्रिक ने कहा कि हाँ किसी की भी बलि दी जा सकती है, यह बात हमने सुन ली थी और उसके बाद हम चारों लोग वापस आ गए थे। हमें यह पूर्ण विश्वास हो गया कि नवीन मालामाल होने तथा ईश्वर से साक्षात्कार होने के लिए हम में से किसी की भी बलि दे देगा तो हम दोनों तथा नसीम पुत्र इकबाल निवासी पंचलोक थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद ने मिलकर नवीन को सागर के कमरे में बहाने से बुला लिया तथा मौका पाकर दिनांक 13/01/2026 को रात्रि में गैस सिलेण्डर से जो हमारे पास है से बारी-बारी से हम तीनों ने मिलकर नवीन के सिर व कमर पर चोट पहुंचाकर जान से मार दिया था और उसके बाद हम तीनों ने नवीन के शव को ठिकाने लगाने के लिए नवीन के शव को कम्बल में लपेटकर उसी के ऑटो में रखकर घिठोरा मोड के पास जंगल में ले जाकर ऑटो के साथ नवीन के शव को आग लगाकर जला दिया था। इसके उपरांत हम तीनों नसीम के ऑटो से वहाँ से भाग गये थे।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पता-
1. पवन पुत्र किरण पाल हाल निवासी निशांत कालोनी कांरवा मैरिज होम के पीछे थाना लोनी जनपद गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम गोठरा थाना खेखडा जनपद बागपत उम्र करीब 25 वर्ष
2. सागर उर्फ पण्डित पुत्र सुशील हाल निवासी रंजीत गेट वाली गली निशांत कालोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद मूल निवासी बामनौली थाना दोघट जनपद बागपत उम्र करीब 24 वर्ष
वांछित अभियुक्त का नाम व पता-
नसीम पुत्र इकबाल निवासी पंचलोक थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद (फरार)
बरामदगी का विवरण-
1. घटना में प्रयुक्त एक ऑटो बैटरी संचालित रजिस्ट्रेशन संख्या UP14 RT6439 रंग आसमानी,नीला
2. घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक सिलेण्डर इण्डेन कम्पनी बरामद
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त पवन के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर हत्या का 01 अभियोग, अभियुक्त सागर उर्फ पण्डित पर हत्या का 01 अभियोग व थानाबडौत जनपद बागपत पर डकैती सहित हत्या का 01 अभियोग, चोरी की सम्पत्ति बरामद होने का 01 अभियोग, थाना दोघट जनपद बागपत पर लूट का 01 अभियोग, चोरी का 01 अभियोग, जान से मारने की धमकी का 01 अभियोग व 2/3 गैंगस्टर एक्ट का 01 अभियोग (कुल 07 अभियोग) पंजीकृत है। अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली प्लिस टीमः-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।
ये भी पढ़ें पुलिस द्वारा चोरी के ट्यूबवैल के पाईप के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार













