थाना भोजपुर पुलिस द्वारा चोरी के ट्यूबवैल के पाईप के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता पवनसूर्यवंशी गाजियाबाद. दिनांक 16.01.2026 को वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की ट्यूबवैल से 30 मीटर पाईप चोरी कर लिया गया है व एक कबाडी की दुकान पर देखा गया है। जिसके संबंध में थाना भोजपुर पर तत्काल सुसंगत धारा-303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी।
तत्पश्चात आज दिनांक 17.01.2026 को उपरोक्त चोरी के ट्यूबवैल पाईप के साथ अभियुक्त अहमद परवेज उर्फ परवेज आलम पुत्र इरफान निवासी म0नं0 326 मौहल्ला कालमूगियान ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया
जिसके कब्जे से चोरी का ट्यूबवैल का पाईप 30 मीटर बरामद की गयी तथा प्रकाश में आया कि अभियुक्त PFI का सदस्य भी रहा है। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा-317(4) बीएनएस की वृद्धि कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मेरे ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे पंजीकृत है। मैं पहले जेल भी गया हूँ, जेल से आकर मैंने कबाडी की दुकान खोल ली थी। मैं ज्यादा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से चोरी का सामान भी खरीद लेता हूँ। मैंने दिनांक 15.01.2026 को किसी राह चलते व्यक्ति से यह चोरी का 30 मीटर पाईप खरीद लिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
अहमद परवेज उर्फ परवेज आलम पुत्र इरफान निवासी म0नं0 326 मौहल्ला
कालमूगियान ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद उम्र करीब 36 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
चोरी का 30 मीटर ट्यूबवैल का पाईप बरामद।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग
उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना भोजपुर पर 01 अभियोग पंजीकृत है
इसके अतिरिक्त थाना मुरादनगर पर बलवा संग आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम का एक अभियोग व थाना नौचंदी मेरठ मे बलवा संग आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम का एक अभियोग व थाना लिसाड़ी गेट मेरठ मे बलवा संग आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के 02 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना भोजपुर पुलिस टीम ।
ये भी पढ़ें मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों एवं महिला निरीक्षक/उपनिरीक्षक जे० रविंद्र गौड़ के साथ गोष्ठी का आयोजन













