थाना लालगंज क्षेत्र में पैदल गश्त व अतिक्रमण अभियान का सफल संचालन, पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने स्वयं किया निरीक्षण-

थाना लालगंज क्षेत्र में पैदल गश्त व अतिक्रमण अभियान का सफल संचालन, पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने स्वयं किया निरीक्षण

संवाददाता शिक्षा तिवारी

जनपद प्रतापगढ़ में जनसुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा व थाना प्रभारी लालगंज श्री आलोक कुमार के साथ थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत लालगंज बाजार में पैदल गश्त एवं चेकिंग/अतिक्रमण अभियान का संचालन किया गया। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र, मुख्य मार्गों, बैंक व एटीएम परिसरों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने, असामाजिक तत्वों व अवांछित गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा सक्रियता, तत्परता एवं सजगता का प्रभावी प्रदर्शन किया गया।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें