पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री दिपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकार लाइन श्री शिव नारायण वैस द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस श्री मोहम्मद आफताब आलम के साथ पुलिस लाइन प्रतापगढ परेड का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री दिपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकार लाइन श्री शिव नारायण वैस द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस श्री मोहम्मद आफताब आलम के साथ पुलिस लाइन प्रतापगढ परेड का निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आज दिनांक 20.02.2026, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिव नारायण वैस द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस श्री मोहम्मद आफताब आलम के साथ पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टोलीवार ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण तथा संबंधित पुनर्भ्यास करवा कर पुलिस जवानों को अनुशासन, एकरूपता और दक्षता में सुधार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सुरक्षा एवं प्रशिक्षण की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन कैमरे के माध्यम से सम्पूर्ण मैदान की वास्तविक समय निगरानी भी की गई, जिससे आयोजन और प्रशिक्षण प्रक्रिया का संचालन सुरक्षित, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सका।

इस अवसर पर जवानों के उत्साह व अनुशासन को बढ़ावा देने का कार्य किया गया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें