पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा सई कम्प्लेक्स में मिशन शक्ति फेज–5.0 की समीक्षा गोष्ठी आयोजित, संबंधित को दिए गये निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आज दिनांक 09.01.2026 को पुलिस लाइन स्थित सई कम्प्लेक्स में मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिवनारायण वैस भी सम्मिलित हुए।गोष्ठी के दौरान महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने, मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यपद्धति को सुदृढ़ करने तथा हेल्पलाइन एवं काउंसलिंग सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया। महिला सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक बिंदु—फील्ड विज़िट, शिकायत निस्तारण, काउंसलिंग एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों—की विस्तार से समीक्षा की गई।
इस अवसर पर प्रभारी महिला एवं सुरक्षा संगठन, थानाध्यक्ष महिला थाना, तथा जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एवं महिला कर्मी अपने-अपने रजिस्टर, अभिलेख एवं रिपोर्ट्स के साथ उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा अभिलेखों का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सहायता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी प्रत्येक सेवा “फास्ट–फोकस्ड–इफेक्टिव” तरीके से संचालित हो तथा मिशन शक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाए।इस दौरान उच्चाधिकारीगण द्वारा मिशन शक्ति टीम द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा भी की गई, जिससे टीम का मनोबल और अधिक बढ़ा।












