सिद्धार्थनगर में मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन, 6 फरवरी तक नया वोटर कार्ड बनवाने का मौका

सिद्धार्थनगर में मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन, 6 फरवरी तक नया वोटर कार्ड बनवाने का मौका

संवाददाता: किंकर यादव
स्थान: अहिरौली, बिस्कोहर, सिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में आज मतदाता सूची का ड्राफ्ट (प्रारूप) प्रकाशन कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे 6 फरवरी तक अपना वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर लें। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वा सकते हैं। साथ ही नाम, पता या अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संशोधन भी कराया जा सकता है। यह अवसर विशेष रूप से उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा। इसलिए सभी नागरिक समय रहते अपने नाम की जांच कर आवश्यक सुधार अवश्य करा लें, ताकि किसी को भी मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

प्रशासन की ओर से बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करें और फॉर्म भरने में सहायता प्रदान करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें