बिजली के खंभे में करंट उतरने से बड़ा हादसा, भैंस की मौत

बिजली के खंभे में करंट उतरने से बड़ा हादसा, भैंस की मौत

संवाददाता: रोहित वर्मा

दैनिक चक्र न्यूज़

प्रतापगढ़ जनपद के नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र अंतर्गत गांव स्वरूपपुर में सोमवार को बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।इस हादसे में गांव निवासी राम आनंद की भैंस बिजली के खंभे की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। भैंस के मरने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के लाइनमैन उमाशंकर तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टे लाइट की सप्लाई कटवाई, जिसके बाद भैंस को सुरक्षित रूप से हटाया गया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से एक बड़ा जनहानि का खतरा टल गया।ग्रामीणों ने बिजली के खंभों और तारों की जर्जर हालत पर नाराजगी जताते हुए विभाग से जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।फिलहाल घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें सिद्धार्थनगर में मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन, 6 फरवरी तक नया वोटर कार्ड बनवाने का मौका

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें