पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा कस्बा चिलबिला में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा चिलबिला में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।।
गश्त के दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर कर्तव्य निर्वहन करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।












