सीएचसी पट्टी में एडी स्वास्थ्य का औचक निरीक्षण, एक्सपायर दवाएं और बाहर की दवा लिखने का मामला उजागर

सीएचसी पट्टी में एडी स्वास्थ्य का औचक निरीक्षण, एक्सपायर दवाएं और बाहर की दवा लिखने का मामला उजागर।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पट्टी, प्रतापगढ़। सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में गुरुवार को प्रयागराज मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। एडी (स्वास्थ्य) डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान अस्पताल में एक्सपायर दवाएं मिलने और मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने का मामला उजागर हुआ।निरीक्षण की शुरुआत में टीम ने मुख्य दवा स्टोर का निरीक्षण करना चाहा, लेकिन स्टोर रूम बंद मिला। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी भारती मौके पर उसकी चाबी उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद टीम ने पैथोलॉजी लैब और दवा स्टोर की गहन जांच की, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं मिलीं। इसे मरीजों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही मानते हुए एडी स्वास्थ्य ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।जांच के दौरान डॉक्टरों द्वारा मरीजों के लिए बाहर से दवाएं खरीदने की लिखी गई पर्चियां भी मिलीं। जब टीम ने पूछा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद बाहर की दवाएं क्यों लिखी जा रही हैं, तो कोई भी चिकित्सक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।निरीक्षण दल में एडी (स्वास्थ्य) डॉ. राजेश कुमार के साथ डिविजनल पीएम हरीश सक्सेना और लॉजिस्टिक्स मैनेजर दिनेश भी शामिल रहे। इस दौरान सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी भारती सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।एडी (स्वास्थ्य) डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सरकारी दवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण में सामने आई खामियां, विशेष रूप से एक्सपायर दवाओं का मिलना और बाहर की दवाएं लिखना अत्यंत गंभीर मामला है। उन्होंने सभी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें पुलिस की बड़ी कामयाबीCEIR पोर्टल से 407 गुम मोबाइल बरामद, 407 लोगों को लौटाई मुस्कान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें