125 दिन की रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ, छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

125 दिन की रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ, छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।कोहंडौर, प्रतापगढ़। विकास खंड मंगरौरा की छह ग्राम पंचायतों औरंगाबाद, चंदौका, गहरौली, मदाफरपुर, अस्थरा और देहरीदीगर में गुरुवार को 125 दिन की रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ किया गया। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना और श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पात्र ग्रामीणों को 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी दी जाएगी। मजदूरी का भुगतान निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा तथा भुगतान में विलंब होने पर नियमानुसार मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।खंड विकास अधिकारी राजीव पाण्डेय ने ग्रामीणों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि पात्र लाभार्थी ग्राम पंचायत के माध्यम से पंजीकरण कराकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर एडीओ शकुंतला, ग्राम प्रधान संजय कुमार यादव, विपिन कुमार जायसवाल, प्रदीप सिंह, विकास सिंह, राजकुमार वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें सीएचसी पट्टी में एडी स्वास्थ्य का औचक निरीक्षण, एक्सपायर दवाएं और बाहर की दवा लिखने का मामला उजागर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें