चुंगी से चौक तक भीषण जाम, घंटों थमी शहर की रफ्तार; वीडियो वायरल।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ शहर में शुक्रवार को चुंगी से लेकर चौक तक भीषण जाम लग गया, जिससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया, चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा और पैदल राहगीरों को घंटों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ते अतिक्रमण, अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।शहरवासियों ने प्रशासन से प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें 125 दिन की रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ, छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ












