चिलबिला स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित श्री वैकुंठ उत्सव में श्रद्धापूर्वक सहभागिता
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।चिलबिला स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री शंकर लाल जी एवं श्री रघुनाथ जी के सौजन्य से आयोजित श्री वैकुंठ उत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी के दर्शन-पूजन किए तथा प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने उत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।
ये भी पढ़ें चुंगी से चौक तक भीषण जाम, घंटों थमी शहर की रफ्तार; वीडियो वायरल












