दैनिक चक्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए विनय कुमार मिश्रा सम्मानित

दैनिक चक्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए विनय कुमार मिश्रा सम्मानित

प्रतापगढ़। दैनिक चक्र परिवार की ओर से उत्कृष्ट कार्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए संवाददाता विनय कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान दैनिक चक्र के जिला संवाददाता प्रतापगढ़ अमित शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान उनके समर्पण, निष्पक्ष कार्यशैली और जनहित से जुड़े समाचारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई।

अमित शुक्ला ने कहा कि विनय कुमार मिश्रा ने अपनी मेहनत और जिम्मेदार पत्रकारिता से दैनिक चक्र की विश्वसनीयता को मजबूत किया है। उन्होंने भविष्य में भी इसी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विनय कुमार मिश्रा ने दैनिक चक्र परिवार एवं जिला संवाददाता अमित शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित की पत्रकारिता के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

ये भी पढ़ें चिलबिला स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित श्री वैकुंठ उत्सव में श्रद्धापूर्वक सहभागिता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें