पुलिस की बड़ी कामयाबीCEIR पोर्टल से 407 गुम मोबाइल बरामद, 407 लोगों को लौटाई मुस्कान

प्रतापगढ़।पुलिस की बड़ी कामयाबीCEIR पोर्टल से 407 गुम मोबाइल बरामद, 407 लोगों को लौटाई मुस्कान।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 3 जुलाई 2026। प्रतापगढ़ पुलिस ने आधुनिक तकनीक और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के प्रभावी उपयोग से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 407 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹61.05 लाख बताई गई है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार के निर्देशन में सर्विलांस टीम और जनपद के सभी थानों की साइबर टीमों द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह उपलब्धि हासिल की गई।

स्वामियों को सौंपे गए मोबाइल

शुक्रवार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने प्रतापगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत संबंधित थाने या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत के बाद पुलिस से IMEI ब्लॉकिंग रिक्वेस्ट ID अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने आमजन से संचार साथी (Sanchar Saathi) ऐप का उपयोग करने की भी अपील की, जहां IMEI ब्लॉकिंग, संदिग्ध कॉल की शिकायत और अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सर्विलांस टीम की अहम भूमिका

मोबाइल बरामदगी अभियान का नेतृत्व प्रभारी सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक अजित सिंह ने किया। सर्विलांस टीम तथा जनपद के सभी थानों की साइबर सेल और पुलिसकर्मियों के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली।

आमजन के लिए पुलिस की सलाह

मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत सिम कार्ड ब्लॉक कराएं।बैंक खातों की सुरक्षा के लिए संबंधित बैंक को तत्काल सूचना दें।CEIR पोर्टल या संचार साथी ऐप के माध्यम से IMEI नंबर ब्लॉक करें।थाना स्तर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद IMEI ब्लॉकिंग रिक्वेस्ट ID अवश्य प्राप्त करें।प्रतापगढ़ पुलिस ने कहा कि मोबाइल बरामदगी की संभावना तब सबसे अधिक होती है जब पीड़ित समय रहते शिकायत दर्ज कराकर CEIR पोर्टल पर IMEI ब्लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करता हैं।

ये भी पढ़ें नल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बरसात में बिजली उपकरणों को लेकर बरतें सावधानी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें