नल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बरसात में बिजली उपकरणों को लेकर बरतें सावधानी

प्रतापगढ़।नल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बरसात में बिजली उपकरणों को लेकर बरतें सावधानी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे के कुम्हिया मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय सुशीला पत्नी स्वर्गीय सीताराम की करंट लगने से मृत्यु हो गई।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे सुशीला घर के सामने लगे नल से पानी भरने गई थीं। इसी दौरान नल से जुड़े टुल्लू पंप की विद्युत लाइन में करंट प्रवाहित होने से नल में करंट उतर आया। नल को छूते ही वह उसकी चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें अलग किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।बताया गया कि मृतका के चार बेटे और दो बेटियां हैं। सभी विवाहित हैं और रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना के समय सुशीला घर पर अकेली थीं।सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।बरसात के मौसम में टुल्लू पंप, विद्युत तारों और अन्य बिजली से जुड़े उपकरणों की नियमित जांच कराएं। किसी भी धातु के नल या उपकरण में करंट की आशंका होने पर उसे न छुएं, पहले मुख्य बिजली आपूर्ति बंद करें और तुरंत बिजली विभाग को सूचना दें।

ये भी पढ़ें ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत प्रभावी पैरवी से 04 अभियुक्तों को 03 वर्ष एवं 05 वर्ष के कारावास की सजा, अर्थदण्ड भी लगाया गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें