संदिग्ध मौत ने उठाए सवाल: विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा, पति समेत ससुराल पक्ष पर आरोप।

संदिग्ध मौत ने उठाए सवाल: विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा, पति समेत ससुराल पक्ष पर आरोप।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका निशा कुमारी, पत्नी विनय कुमार, की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे निशा की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना दी गई। ससुराल पक्ष उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतका के पिता लालता प्रसाद और अन्य परिजन एटा पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे यह मामला सामान्य मृत्यु नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत होता है। परिजनों का कहना है कि विवाह के बाद से ही निशा को प्रताड़ित किया जाता था मृतका अपने पीछे दो वर्ष की एक मासूम बेटी छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पति और कुछ अन्य ससुरालीजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मलावन थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें