टीईटी परीक्षा: पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

टीईटी परीक्षा: पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने 2 जुलाई 2026 को परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित के.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र पर तैनात पुलिस बल, प्रवेश व्यवस्था तथा केंद्र के भीतर एवं बाहर सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या व्यवधान की स्थिति में तत्काल प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

जिला प्रशासन एवं प्रतापगढ़ पुलिस ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक एवं अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि सभी अभ्यर्थी भयमुक्त वातावरण में अपनी परीक्षा दे सकें।

ये भी पढ़ें जनपद में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर, विद्यालय में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें