जनपद में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर, विद्यालय में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के अंतर्गत जागृति इंटरमीडिएट कॉलेज कुटिलिया मांधाता नगर पंचायत जनपद प्रतापगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र और लंबे अवकाश के बाद विद्यालय के सफल संचालन की कामना के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूरा परिसर भक्ति के माहौल में सराबोर हो गया।धार्मिक अनुष्ठान से नए सत्र की शुरुआत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और शैक्षणिक सफलता के लिए विद्यालय प्रांगण में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके भीतर नैतिक मूल्यों, अच्छे संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करना है। अध्यापकों का मानना है कि इस तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रमों से बच्चों का मन शांत होता है और उन्हें नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा मिलती है।सुंदरकांड पाठ के समापन पर हनुमान जी की महाआरती की गई। इसके बाद सभी उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस आयोजन ने सभी के मन में एक नई उमंग और भाईचारे की भावना भर दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधक राम सिंह पटेल व सहायक अध्यापक महेंद्र जी एवं अन्य अध्यापकों को द्वारा संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें जेठवारा पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ में हत्या के मामले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली












