थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त को मय घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल 315 बोर मय कारतूस जिंदा व खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त को मय घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल 315 बोर मय कारतूस जिंदा व खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 29.01.2026 को थाना मसूरी पर वादी वाहिद निवासी मुगल गार्डन थाना मसूरी गाजियाबाद ने थाना पर उपस्थित आकर एक तहरीर अपने पडोसी लुकमान द्वारा अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर हो जाने के कारण वादी की पत्नी के पैर में गोली लग जाने के सम्बध में दी थी जिसके संबंध में वादी की तहरीर पर थाना मसूरी पर धारा 288/125 (बी) बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट में अभियोग पजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 30.01.2026 को थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त लुकमान पुत्र इरशाद अली निवासी नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद हाल निवासी मसूरी थाना मसूरी गाजियाबाद को मय घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल 315 बोर मय कारतूस जिंदा व खोखा के साथ मुगल गार्डन मसूरी से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरा घर वादी के पडोस में है, मैं दिनांक 29.01.2026 को अपने मकान की बालकनी में अपनी लाइसेंसी राइफल को साफ कर रहा था। मेरे पडोसी वाहिद की पत्नी अपनी छत पर खडी थी तभी मेरी लाइसेंसी राइफल से मेरी लापरवाही से फायर हो गया जिससे वादी की पत्नी के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

लुकमान पुत्र इरशाद अली निवासी नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद हाल निवासी मसूरी थाना मसूरी गाजियाबाद उम्र करीब 40 वर्ष

बरामदगी का विवरण-

01 लाइसेंसी राइफल 315 बोर मय कारतूस जिंदा व खोखा बरामद।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-

अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना मसूरी पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना मसूरी पुलिस टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें