विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय मेवा लाल वर्मा का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया,
संवाददाता अमित शुक्ला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम प्रतापगढ़ जिले के विकासखंड बाबागंज के आजादनगर चौराहे के पास पूरेमालाधरछत्ता मे परमेश्वर प्रसाद मेवा लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इंटरमीडिएट कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, बचपन प्ले कान्वेंट स्कूल में भूतपूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय मेवालाल वर्मा के जयन्ती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत संगीत , भाषण, नाटक व गीत प्रस्तुत किए गए, जिनसे सभागार का वातावरण संस्कृतमय हो गया।इस विशेष अवसर पर स्वर्गीय प्रधानाचार्य को उनके सुपुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके द्वारा स्थापित शैक्षिक आदर्शों को याद किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषणों और सम्मान समारोह के माध्यम से उनकी दूरदर्शिता को नमन किया गया, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।विद्यालय में आयोजित जयंती समारोह के अवसर पर बाबागंज के लोकप्रिय विधायक जनसत्ता दल प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। विद्यार्थियों को परिश्रम व संस्कार के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जनसत्ता दल राष्ट्रीय महासचिव के एनओझा, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, प्रमुख रामयश सरोज, जिला पंचायत दिलीप पाण्डेय, विद्यालय सचिव दुर्गेश पटेल प्रधान सुनील द्विवेदी,पूर्ब प्रधान बगदवा रमेश तिवारी, लल्ला तिवारी, और विद्यालय के विभागाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी और समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












