सीडीओ ने सीएम डैशबोर्ड व शासन की प्राथमिकता वाली की योजनाओ की समीक्षा की जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत सभी परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करायेंं-सीडीओ

सीडीओ ने सीएम डैशबोर्ड व शासन की प्राथमिकता वाली की योजनाओ की समीक्षा की जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत सभी परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करायेंं-सीडीओ

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ 

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री सीएम डैशबोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर गौशाला एवं चारागाह की भूमि से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण कराने तथा विभागीय योजनाओं में लक्ष्यानुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को जीरो पावर्टी अभियान फेज-2 के अंतर्गत चयनित परिवारों का 07 दिवस के भीतर शत प्रतिशत सत्यापन कराते हुए पात्र परिवारों के योजना आवेदन सुनिश्चित कराने को कहा गया। इसी क्रम में अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों को भी जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत सभी परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य को कुंडा क्षेत्र में पट्टे की नीलामी 15 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सहायक श्रमायुक्त को अटल आवासीय योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 2035 के सापेक्ष शतप्रतिशत आवेदन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सीडीओ ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी योजनाओं के प्राप्त लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति, पारदर्शी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों को अधिकतम लाभ प्रदान किया जाये। बैठक में परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए दयाराम यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार सन्तोष कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता ग्रा०अभि० विभाग एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ढिढुई की मुसहर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम,ढिढुई में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता, ग्रामीणों ने लिया संकल्प

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal