बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ढिढुई की मुसहर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम,ढिढुई में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता, ग्रामीणों ने लिया संकल्प

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ढिढुई की मुसहर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम,ढिढुई में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता, ग्रामीणों ने लिया संकल्प

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। तरुण चेतना एवं ए.एच.टी. थाना के संयुक्त तत्वाधान में तथा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढिढुई स्थित मुसहर बस्ती में सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह को लेकर समुदाय को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.एच.टी. थाना के उप निरीक्षक राम चन्द्र राम गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। समाज की जिम्मेदारी है कि वह बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे। वहीं तरुण चेतना के सह निदेशक हकीम अंसारी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास प्रभावित होता है। जागरूक समाज ही बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार कर सकता है। इस अवसर पर दीवान फिरोज सिद्दीकी, कांस्टेबल तौसीफ रज़ा, आलोक सिंह, प्रदीप कुमार, ग्राम ढिढुई के पूर्व प्रधान आजाद आल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न करने एवं रोकने का संकल्प लिया।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना फतनपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट के अभियोग से संबंधित 01अभियुक्त मो0 सादिक को गिरफ्तार किया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal