आर्थिक अपराध का साम्राज्य ध्वस्त—मरणासन्न व मृत व्यक्तियों का धोखाधड़ी से बीमा क्लेम कर धनराशि हड़पने वाले संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह के 03 सदस्यों की अपराध से अर्जित लगभग ₹11 करोड़ 89 लाख 51 हजार/- मूल्य की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी संभल

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्री राजीव कृष्ण द्वारा संगठित अपराधियों एवं माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत #SambhalPolice द्वारा मरणासन्न व मृत व्यक्तियों का धोखाधड़ी से बीमा क्लेम कर धनराशि हड़पने वाले संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह के 03 सदस्यों की अपराध से अर्जित लगभग ₹11 करोड़ 89 लाख 51 हजार/- मूल्य की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। यह गिरोह 12 से अधिक राज्यों में सक्रिय था तथा इसके द्वारा ₹100 करोड़ से अधिक का घोटाला किया गया था। जाँच के उपरांत जनपद संभल, मुरादाबाद, बदायूं, अमरोहा इत्यादि में 25 से अधिक अभियोग पंजीकृत किए गए तथा पंजीकृत अभियोगों के अंतर्गत 70 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अभियुक्तगणों के इस कृत्य में आशा कर्मी, बीमा कंपनी की इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, बैंक कर्मचारी आदि द्वारा इनकी मदद की जाती थी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal