एटा के अमरोली रतनपुर में चोरों का धावा, नकदी और आभूषण लेकर फरार; पुलिस जांच में जुटी

एटा के अमरोली रतनपुर में चोरों का धावा, नकदी और आभूषण लेकर फरार; पुलिस जांच में जुटी

संवादाता अमन अहमद। एटा। जनपद एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमरोली रतनपुर गांव में चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 20 हजार रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य रात में घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हो गए और कमरों में रखी अलमारी व सामान को खंगाल डाला। चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी के साथ मंगलसूत्र और पैंडल लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

रात लगभग तीन बजे जब परिवार का एक सदस्य नीचे आया तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी खुली देखकर चोरी की आशंका हुई। जांच करने पर नकदी और आभूषण गायब मिले, जिसके बाद परिवार के लोगों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के जल्द खुलासे के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में भू-माफियाओं के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप; डीएम को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें