प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के विकासखंड सदर में भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अमरपाल मौर्य ने किया।इस अवसर पर सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। शिविर में स्वास्थ्य जांच, सरकारी योजनाओं की जानकारी, लाभार्थी पंजीकरण एवं जनसमस्याओं के समाधान की व्यवस्था की गई है।सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाना है। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
ये भी पढ़ें शादी से चार दिन पहले युवती की संदिग्ध मौत, गांव में फैली सनसनी












