कानून व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रशासन द्वारा,पैदल गश्त के दौरान, संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु पैदल गश्त के दौरान प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मान्धाता में पैदल गश्त की गई पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने प्रमुख मार्गों बाजार एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना अध्यक्ष मान्धाता एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए प्रभावी पुलिसिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है पैदल गश्त से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक संदेश क्षेत्र में गया।












