आज जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जनपद के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से

आज जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जनपद के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

जनपद के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना गौतमबुद्धनगर 09 फरवरी, 2026 जनपद के कृषकों को अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इन प्रचार वाहनों के माध्यम से गांव गांव जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और आवश्यकता के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी जाएगी।उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि प्रचार वाहन पर लगाए गए बैनर एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से किसानों को अवगत कराया जायेगा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। साथ ही राज्य एवं भारत सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य की जा रही है। किसानों को यह भी बताया जायेगा कि भविष्य में नामांतरण तथा कृषि भूमि के क्रय विक्रय पंजीकरण की प्रक्रिया में भी फार्मर आईडी की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहनों के माध्यम से यह भी अपील की जायेगी कि सभी कृषक समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, जिससे उन्हें किसी भी शासकीय योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस जागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर कृषि अधिकारी दिव्यम यादव, प्रधान सहायक यतीश शर्मा, वरिष्ठ सहायक प्रशांत कुमार तथा सतीश भाटी उपस्थित रहे। गौतम बुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें