नगर डीसीपी श्री धवल जायसवाल के नेतृत्व में आज15 अप्रैल को एसीपी कोतवाली नगर श्रीमती उपासना पाण्डेय एवं कोतवाली नगर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण संस्थान में आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर



गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा चलाएं गए,विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत गाजियाबाद पुलिस द्वारा नशा मुक्त एवं अवैध हथियार मुक्त गाजियाबाद बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर डीसीपी श्री धवल जायसवाल के नेतृत्व में दिनांक 15.04. 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर श्रीमती उपासना पाण्डेय एवं कोतवाली नगर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण संस्थान में आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए।












