चोरी की बाइक के साथ दो शातिर पुलिस ने दबोचे

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर पुलिस ने दबोचे

बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । हुसैनगंज पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए बीती देर शाम दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है।

बता दें कि उपनिरीक्षक शिवबाबू मिश्रा व राजेश कुमार पाठक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सैदनपुर नहर की पटरी पर दो संदिग्ध बाइक सवार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम शिवम कोरी निवासी पक्का तालाब तथा नितिन दिवाकर निवासी धोबियन मोहल्ला, पक्का तालाब सदर बताया। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की, जिसे उन्होंने हाल ही में थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। दोनों को वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य मानते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें बड़ा फैसला: कोर्ट ने लगाया आवारा कुत्तों को सार्वजनिक जगहों पर खाना खिलाने पर प्रतिबंध

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें