नौटा में उल्दन पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाते हुए चार जुआरियों को किया गिरफ्तार
संवाददाता अनिल कुशवाहा. बंगरा झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में वा क्षेत्राधिकारी महोदय टहरौली के निकट पर्यवेक्षण में वा थाना प्रभारी उल्दन दिनेश कुरील के कुशल नेतृत्व में उल्दन पुलिस द्वारा चलाए गए।
अभियान में थाना क्षेत्र उल्दन में मुखविर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कृष्णकांत पटेल के बाड़े में हो रहे 52 ताश के पत्ते के खिलाड़ियों को पकड़ा है जिसके पास से ताश के पत्तों के साथ 8 हजार 200 रुपए बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रवि अहिरवार पुत्र चिंतामन कृष्णकांत पटेल पुत्र महेन्द्र सोनू अहिवार पुत्र देशराज अनिल अहिरवार पुत्र रमेश को आज शनिवार समय 4 बजे गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें सुलतानपुर शहर में देखा गया विशालकाय अजगर












