मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा मांधाता में SBI बैंक परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा हेतु किया गया जागरूक
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 30.01.2026 को थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा मांधाता, हैंसी रोड स्थित SBI बैंक परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों तथा नए आपराधिक कानूनों के बारे में अवगत कराया गया एवं महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
???? महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
वूमेन पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
पुलिस हेल्पलाइन – 112
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
स्वास्थ्य सेवा – 102 / 108
साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
इसके अतिरिक्त थाना मांधाता में स्थापित महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केंद्र के सीयूजी नंबर 9454407385 एवं थाना मांधाता के सीयूजी नंबर 9454404118 की जानकारी भी प्रदान की गई।
ये भी पढ़ें मुख्य विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आई०डी० कैम्प का निरीक्षण किया।












