मुख्य विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आई०डी० कैम्प का निरीक्षण किया।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़, 30 जनवरी 2026।मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़ द्वारा खण्ड विकास अधिकारी सदर एवं सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकीय) के साथ आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को अपरान्ह 02:00 बजे ग्राम पंचायत टेउंगा के पंचायत भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आई०डी० निर्माण कैम्प का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं जनसेवा केन्द्र संचालक उपस्थित रहे। फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति निरीक्षण के दौरान सी०एस०सी० द्वारा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा था, जिसमें मौके पर 11 किसानों की ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री तैयार की गई। इसके अतिरिक्त 10 कृषकों का आधार एवं खतौनी में नाम भिन्न होने तथा 03 कृषकों का नाम खतौनी के आदेश कॉलम में अंकित होने के कारण उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी।इस संबंध में संबंधित लेखपाल को आदेश अनुपालन कराते हुए नियमानुसार आधार/खतौनी में नाम संशोधन कर फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
पंचायत सहायक को दिए गए निर्देश
पंचायत सहायक श्रीमती अनीता सरोज को सहायक एप्लीकेशन एवं सेल्फ मोड का उपयोग करते हुए 241 अवशेष कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। पंचायत सहायक द्वारा मौके पर 04 फैमिली आई०डी० बनाई गई। पूछताछ पर बताया गया कि ग्राम पंचायत टेउंगा में अब तक कुल 110 फैमिली आई०डी० तैयार की जा चुकी हैं।
समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
खण्ड विकास अधिकारी एवं पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि अवशेष कृषकों की सूची के अनुसार ग्राम पंचायत में शेष लाभार्थियों की फैमिली आई०डी० एवं फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
संतृप्तीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिऐ।
खण्ड विकास अधिकारी को अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही एवं सतत अनुश्रवण करते हुए फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आई०डी० से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों का संतृप्तीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला सूचना कार्यालय, प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।
ये भी पढ़ें डंपर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम












