डंपर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डंपर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ पट्टी नगर के वार्ड नंबर–3 बीवीपुर निवासी अखिलेश सिंह के इकलौते पुत्र आदित्य प्रताप सिंह उर्फ गोलू की डंपर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य प्रताप सिंह अपने चचेरे भाई अंश बहादुर सिंह के साथ टू-व्हीलर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल सेठ पन्ना खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पट्टी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंश बहादुर सिंह पुत्र प्रवीण सिंह का उपचार पट्टी सीएचसी में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आदित्य तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर मौके पर पट्टी कोतवाली प्रभारी आनंदपाल सिंह तथा नगर प्रभारी सचिन यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा फरार डंपर चालक की तलाश जारी है।इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ की थीम पर जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन“बाल विवाह पर लोगों को किया जागरूक“

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें