गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना सिहानी गेट पुलिस द्वारा विदेशी महिला से अनैतिक देह व्यापार कराने वाले 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दिनांक 28.06.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना सिहानी गेट पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि न्यू गांधीनगर स्थित मकान संख्या C-32 में अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मकान संख्या C-32, न्यू गांधीनगर (किराए का मकान) में अभियुक्त अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मलिक विदेशी महिला को बहला-फुसलाकर अपने किराए के मकान में बुलाकर उससे अनैतिक देह व्यापार कराता हुआ पाया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मलिक (संचालक) को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा विदेशी महिला को सकुशल रेस्क्यू किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मलिक ने बताया कि वह अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए किराए के मकान में देह व्यापार का कार्य कराता है। जिस महिला को पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया है, उसे वह बहला-फुसलाकर बुलाता था, जिससे उसे अच्छी आमदनी हो जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मलिक, उम्र 32 वर्ष, पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी (किरायेदार) मकान संख्या C-32, नेहरू नगर द्वितीय, थाना सिहानी गेट, गाजियाबाद।मूल पता- गली नं. 04, एटा रोड, आदर्श नगर, शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद।बरामदगी का विवरण-Vivo X300 FE मोबाइल फोन आपराधिक इतिहास-अभियुक्त अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मलिक के विरुद्ध थाना सिहानी गेट पर अनैतिक देह व्यापार से संबंधित 02 अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थाना सिहानी गेट पुलिस टीम।












