पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ0 राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना जेवर व थाना दनकौर पर शांति समिति की गोष्ठी आयोजित कर धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया गया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ0 राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना जेवर व थाना दनकौर पर शांति समिति की गोष्ठी आयोजित कर धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया गया।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ0 राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना जेवर एवं थाना दनकौर परिसर में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित करते हुए संवाद स्थापित किया गया। गोष्ठी के दौरान एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा श्री सार्थक सेंगर, संबंधित थाना प्रभारी व क्षेत्र के धर्मगुरु, ताजियादार, जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी में उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। ताजिया जुलूस मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी से शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सतर्कता बनाए रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताजिया मार्गों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा स्थानीय लोगों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें