पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर एवं कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के समन्वित प्रयासों से थाना जेवर पुलिस द्वारा एक युवक की जान बचाई गई।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर एवं कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के समन्वित प्रयासों से थाना जेवर पुलिस द्वारा एक युवक की जान बचाई गई।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 12.06.2026 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर क्षेत्र के एक 24 वर्षीय युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के कारण अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन कर “यह आख़िरी वीडियो है मेरी, क्या पता फिर रहूँ या नहीं” टेक्स्ट के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया।उक्त पोस्ट के संबंध में दिनांक 12.06.2026 को रात्रि 12:12 बजे मेटा कंपनी द्वारा मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट प्राप्त हुआ। प्राप्त अलर्ट का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित सूचना एवं लोकेशन कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल को दी गई । पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को उक्त सूचना के संबंध में बताया गया। तदोपरांत पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिह के निर्देशन में थाना जेवर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मुख्यालय एवं मीडिया सेल द्वारा तत्काल उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन के आधार पर थाना जेवर पुलिस मात्र 05 मिनट के भीतर युवक के घर पहुंची। पुलिस टीम ने युवक के पिता को जगाकर उन्हें घटना की जानकारी दी तथा परिजनों के साथ तत्काल युवक के कमरे में पहुंची, जहां युवक बेसुध अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा बिना विलंब किए परिजनों एवं पड़ोसियों के सहयोग से युवक को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। उपचार के उपरांत युवक की स्थिति सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है तथा एक युवती से बातचीत के दौरान उससे प्रेम करने लगा था। युवती द्वारा विवाह प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने के कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त हो गया था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए और उसने यह कदम उठा लिया। उक्त प्रकरण में थाना जेवर पुलिस द्वारा समय रहते पहुंचकर युवक को आत्मघाती कदम उठाने से रोका गया तथा उसकी आवश्यक काउंसलिंग भी की गई। युवक द्वारा भविष्य में इस प्रकार का कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया गया। युवक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मेटा कंपनी के मध्य वर्ष 2022 से प्रचलित व्यवस्था के. अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या अथवा आत्मघाती विचारों से संबंधित पोस्ट साझा करता है, तो मेटा कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से तत्काल अलर्ट भेजा जाता है, जिससे समय रहते आवश्यक हस्तक्षेप कर जनहानि को रोका जा सके।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें