GDAउपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के निर्देशोंक्रम में ‘‘ग्राम मोरटा हमतुम रोड़ पर विकसित की जा रही लगभग 33 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनियों पर प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘

GDAउपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के निर्देशोंक्रम में ‘‘ग्राम मोरटा हमतुम रोड़ पर विकसित की जा रही लगभग 33 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनियों पर प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक-26-फरवरी-2026उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 26.02.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-01 के नेतृत्व क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम मोरटा हमतुम रोड पर श्री सचिन चौधरी द्वारा लगभग 8 बीघा, श्री मनोज त्यागी आदि द्वारा लगभग 20 बीघा एवं श्री सनी शर्मा द्वारा ग्राम सिकरोड नियर खेतान पब्लिक स्कूल गाजियाबाद पर लगभग 5 बीघा भूमि क्षेत्रफल में काटी जा रही अनाधिकृत कालोनी की सड़क, बाउण्ड्रीवाल एवं बिजली के खम्बों के साथ-साथ श्री सनी शर्मा द्वारा स्थल पर निर्मित सीवर टैंक को ध्वस्त कर दिया गया। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलो नाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-1 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें