वर्ष 2025 आईएएस विंटर स्टडी के कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसेज के अंतर्गत चयनित आईएएस ट्रेनीज द्वारा जिला प्रशासन के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी, आई.ए.एस. श्रीमान अभिनव गोपाल
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर




गाजियाबाद अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में दिनांक 29 दिसंबर 2025 को साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित किसान डाई टेक इंडस्ट्रीज, कार्बन कॉन्टिनेंटल इंडिया लिमिटेड एवं बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मैसर्स ओरियनप्रो तोशी ऑटोमेशन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण किया गया। विजिट के दौरान प्रशिक्षु आईएएस द्वारा उक्त इकाइयों में तैयार किए जाने वाले प्रोडक्ट एवं प्रोडक्शन के विषय में जानकारी प्राप्त की गई।संयुक्त आयुक्त उद्योग, गाजियाबाद श्रीनाथ पासवान एवं उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र गाजियाबाद श्रीमती रतिका गुप्ता की उपस्थिति एवं मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद की अध्यक्षता में औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ आई एएस प्रशिक्षुओ द्वारा वार्ता की गई
एवं औद्योगिक गतिविधियों के संचालन में आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं उनके सुधार हेतु सुझावों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई।












