बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला; चार घायल

बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला; चार घायल

संवाददाता: अश्वनी कुमार

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के किंदौली गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किंदौली गांव में कुछ बच्चे एक खाली प्लॉट पर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए जल रही लकड़ियों पर पानी डाल दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में आसपास मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला फिर भड़क गया।

आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दिया। इस हमले में सलमान, अमरुद्दीन, ऋषभ और रोहिद निवासी किंदौली घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें वर्ष 2025 आईएएस विंटर स्टडी के कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसेज के अंतर्गत चयनित आईएएस ट्रेनीज द्वारा जिला प्रशासन के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी, आई.ए.एस. श्रीमान अभिनव गोपाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें