पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में संचालित “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत आज थाना लोनी क्षेत्र में अपराधियों / हिस्ट्रीशीटरो के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में संचालित “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत आज थाना लोनी क्षेत्र में अपराधियों / हिस्ट्रीशीटरो के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

श्री जे. रविन्दर गौड पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत श्री केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय के पर्यवेक्षण तथा श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ टीमें गठित कर यक्ष एप पर पंजीकृत अपराधियों के सत्यापन के विषय में आज दिनांक 07.06.2026 को थाना लोनी क्षेत्र में अपराधियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत 655 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया। अबतक अभियान के अन्तर्गत थाना लोनी क्षेत्र में 2704 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधियों का सत्यापन किया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना रहा।अभियान की प्रमुख कार्यवाहीः-थाना लोनी पर पंजीकृत लूट, हत्या, स्नैचिंग एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का विशेष स्वसत्यापन किया गया संबंधित अपराधियों के वर्तमान निवास स्थान, रोजगार, गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन किया गया। पूर्व से शरीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा कर उन पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की गई।सत्यापन के उपरांत सभी अपराधियों को भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध न करने तथा अवैध गतिविधियों से दूर रहने हेतु निर्देशित किया गया। अपराधियों को आमजन में भय अथवा असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न न करने तथा कानून का पूर्णतः पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।सभी सत्यापित अपराधियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा अवैध,गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस का संदेशः-शासन की मंशा के अनुरूप थाना लोनी क्षेत्र में पुलिस शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों की निगरानी, सत्यापन एवं अपराध नियंत्रण हेतु ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें