थाना सिहानी गेट पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालक एवं 01 अन्य अभियुक्त (ग्राहक) गिर फ्तार।अपराध के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
दिनांक 15.04.26 को थाना सिहानीगेट पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि न्यू गांधीनगर के म०नं० 171 में अवैध तरीके से देह व्यापार चल रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की गयी तो म0नं0 171, न्यू गांधीनगर (किराए के मकान) में देह व्यापार चलाने वाले अभियुक्त अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मलिक (संचालक) व गुलबीर सिंह पंवार (ग्राहक) को मौके से गिरफ्तार किया गया।आवश्यक वैधानिक कार्य वाही की जा रही है।पूछने पर अभियुक्त अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मलिक ने बताया कि साहब मैं अपना घर का खर्चा चलाने के लिए यहाँ किराए के मकान पर ये देह व्यापार का काम करता हूँ। जिससे मुझे अच्छी कमाई हो जाती है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः1. अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मलिक उम्र 32 वर्ष पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी किराये पर म0न0 171 गाँधी नगर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद, मुल पता गली नं0 4 एटा रोड आदर्श नगर शिकोहाबाद फिरोजाबाद उ0प्र0 (संचालक)2. गुलबीर सिंह पंवार उम्र 35 वर्ष पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी किराये पर प्रदीप त्यागी खसरा न० 511 गली न0 2 मगत कॉलोनी नुर नगर थाना नन्दग्राम गाजियाबाद, मूल पता गाँव खेड़ी, थाना अगोता, बुलन्दशहर (ग्राहक)बरामदगी का विवरणः1. एक मोबाईल फोन वन प्लस IMEI,NO8609570650 46732/ 860957 065046724 एवं (2.)आपत्तिजनक सामग्री 3. टिशु पेपर व खाली रेपर 4. एक तेल की शीशी,5. 01 मोबाइल आई फोन 16 काला रंग IΜΕΙ ΝΟ 355578251441875 /35557825100 4475 आपराधिक इतिहास 1.अभियुक्त अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मलिक व गुलबीर सिंह उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद आमजन से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।अपराध के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना सिहानी गेट पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद










