केंद्रीय उपभोक्ता केंद्र पर खाद को लेकर हंगामा

केंद्रीय उपभोक्ता केंद्र पर खाद को लेकर हंगामा

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर नईनिधौली खुर्द स्थित केंद्रीय थोक उपभोक्ता सहकारी केंद्र पर गुरुवार को खाद लेने पहुंचे किसानों की लंबी लाइन में अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ बढ़ने से हालात बिगड़ गए। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने गुस्से में आकर किसानों पर लाठियां बरसा दीं।

लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को व्यवस्था बनाने की बजाय किसानों पर बल प्रयोग करना निंदनीय है।

ये भी पढ़ें जामिया अहले सुन्नत कादरिया नईमिया – इल्म और तालीम का भरोसेमंद नाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें